पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित सर्किट हाउस में कांके विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष एवं पलामू लोकसभा प्रभारी सुरेश बैठा जी का अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश सचिव राजू रजक के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजू रजक ने विधायक को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा पलामू जिले में चल रही सामाजिक गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यों एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सुरेश बैठा ने उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने तथा पलामू में संगठन को मजबूत करने की बात कही। साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकता और सामाजिक जागरूकता से ही संभव है।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय परिषद के अध्यक्ष ईश्वरी महतो, लोचन बैठा, रबी पाल, झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रु कुमार शत्रुघ्न, धीरज चंद्रवंशी, अखिल भारतीय धोबी महासंघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण बैठा, भापका माले नेत्री दिव्य भगत अजय बैठा, संजय बैठा नंदकिशोर बैठा सुरेश बैठा लालड़ू कुमार मुकेश भारती, कलीम अंसारी, लालजी राम, संजय बैठा, एससी-एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रभु सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल काफी उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रहा।