फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पूरे मुकाबले में स्पेन ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ स्पेन ने खिताबी मुकाबले के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि फ्रांस का विश्व कप जीतने का सपना टूट गया।
मैच की शुरुआत से ही स्पेन ने दबदबा बनाया रखा। पहला गोल मिकेल ओयारजाबाल ने 22वें मिनट में पेनाल्टी पर किया और टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद पेड्रो पोरो ने 58वें मिनट में शानदार गोल कर बढ़त दोगुनी कर दी।
फ्रांस की स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम पूरे मैच में संघर्ष करती नजर आयी। कप्तान किलियन एमबाप्पे समेत फ्रांस के प्रमुख आक्रमणकारी स्पेन की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में पूरी तरह विफल रहे। फ्रांस को कई अवसर मिले, लेकिन कोई भी खिलाड़ी गोल करने में सफल नहीं हो सका।
इस शानदार जीत के साथ स्पेन अब विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच गया है, जहां उसका सामना दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। दूसरी ओर फ्रांस अब तीसरे स्थान के मुकाबले में उतरेगा। दूसरी तरफ दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड आमने सामने होंगे। जीतने वाली टीम सीधा स्पेन के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगी।