मेदिनीनगर, 28 मई 2026 : पलामू जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में 21 मई 2026 को जिला एथलेटिक्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जिला जूनियर बालिका खो-खो टीम के चयन हेतु एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन कर पलामू जिला टीम का गठन किया गया।
चयनित खिलाड़ी गुरुवार को शक्तिपुंज एक्सप्रेस से जामताड़ा के लिए रवाना हुईं, जहां 29 से 31 मई 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेंगी। खिलाड़ियों को पलामू जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी तथा एथलेटिक्स कोच रेशमा पाण्डेय ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
टीम का नेतृत्व कार्यकारी सचिव निरंजन कुमार कर रहे हैं, जबकि टीम मैनेजर एवं कोच की जिम्मेदारी प्रीति कुमारी निभा रही हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
चयनित खिलाड़ियों की सूची
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल से कात्यायनी कुमारी, अनमिक्षा कुमारी, अनु सिंह, कल्पना सिंह एवं संजना कुमारी का चयन हुआ है।
संत जेवियर अकादमी से आस्था मिंस, किरण कुमारी सिंह, पीसी कुमारी, अनन्या कुमारी एवं संजना कुमारी टीम में शामिल हैं।
आरके प्लस टू गिरवर उच्च विद्यालय से पूजा कुमारी एवं रिया कुमारी का चयन हुआ है।
एमडीएम जीपीएस स्कूल से काजल कुमारी टीम का हिस्सा हैं।
वहीं आर प्लस टू हाई स्कूल लेस्लीगंज से गुंजन कुमारी एवं अंजली कुमारी का चयन किया गया है।
खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं
खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने वालों में पलामू जिला खेल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह, पलामू जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार पांडे, वरीय उपाध्यक्ष कमलानंद दुबे, पलामू जिला वूशु संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र प्रसाद, सचिन सुमित वर्मन, राइफल शूटिंग संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पाठक, अशोक सिंह, साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष सुनील उपाध्याय, सचिव सिद्धार्थ कुमार, वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव अभिलाष चंचल, योगासन सचिव अनिल कुमार पांडे, एथलेटिक्स कोच मोनू कुमार, खेल समन्वयक निधि उपाध्याय, सिकंदर कुमार, शारीरिक शिक्षक प्रदीप कुमार मेहता एवं द्वारिका प्रसाद प्रमुख रूप से शामिल रहे।