जमशेदपुर। शहर के एग्रिको स्थित शिव सिंह बागान, पोस्ट ऑफिस रोड में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस फ्रेंचाइजी की ओनर श्रीमती रिंकू पांडेय हैं। यह पहल क्षेत्र के बच्चों में कौशल-आधारित शिक्षा और संज्ञानात्मक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री शिव शंकर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शैक्षिक प्रयास बच्चों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाते हैं।
इंडियन अबेकस के स्टेट हेड श्री संजीव सिंह ने नई फ्रेंचाइजी पार्टनर रिंकू पांडेय को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इंडियन अबेकस केवल एक शैक्षिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति, गणितीय क्षमता और समग्र मस्तिष्क विकास को सशक्त करने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर कदमा सेंटर हेड श्रीमती अनुस्री तिवारी ने इंडियन अबेकस के प्रोडक्ट और प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, श्री संजीव तिवारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए रिंकू पांडेय का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में जुगसलाई सेंटर हेड श्रीमती निधि गुलाटी एवं करंदीह सेंटर हेड श्रीमती कंचन सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने नई फ्रेंचाइजी को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।