रांची। सिनेमा, रचनात्मकता और नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से MERA TV FILM FESTIVAL 2026 का आयोजन 18 से 20 दिसंबर 2026 तक रांची के ऑड्रे हॉउस में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस फिल्म महोत्सव में देशभर के फिल्मकारों, युवा रचनाकारों और स्वतंत्र सिनेमा से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को अपनी फिल्मों और रचनात्मक कार्यों को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
महोत्सव में इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों में फिल्मों की एंट्री आमंत्रित की जा रही है। इनमें फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो, कैंपस फिल्म और एआई फिल्म जैसी श्रेणियां शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार, चयनित प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा और 5 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों का कहना है कि फिल्म महोत्सव का उद्देश्य केवल फिल्मों का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि देशभर में छिपी नई प्रतिभाओं और स्वतंत्र फिल्मकारों को पहचान दिलाना भी है। ऐसे फिल्मकार, जो अपनी रचनात्मक सोच और अलग तरह की कहानियों के माध्यम से समाज को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं, उन्हें इस मंच से दर्शकों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से फिल्मकारों की भागीदारी की उम्मीद है। खासकर युवा फिल्मकारों और कैंपस से जुड़े रचनाकारों के लिए यह अपनी प्रतिभा और रचनात्मक पहचान को सामने रखने का अवसर होगा।
फिल्मकार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी फिल्मों की एंट्री ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। एंट्री जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। चयनित फिल्मों और प्रतिभागियों की जानकारी 25 नवंबर 2026 को जारी की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
- एंट्री की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर 2026
- नोटिफिकेशन डेट: 25 नवंबर 2026
- फिल्म फेस्टिवल: 18 से 20 दिसंबर 2026
- स्थान: ऑड्रे हॉउस, रांची
- आधिकारिक वेबसाइट: www.meratvfilmfestival.com
आयोजकों ने देशभर के फिल्मकारों, युवा रचनाकारों और स्वतंत्र फिल्म निर्माण से जुड़े प्रतिभागियों से महोत्सव में अपनी फिल्मों की एंट्री भेजने की अपील की है। उनका कहना है कि MERA TV FILM FESTIVAL 2026 रचनात्मक कहानियों और नई फिल्म प्रतिभाओं को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच बनने जा रहा है।