आदित्यपुर, 15 सितंबर: आदित्यपुर-2 के कुलुपटांगा रोड नंबर 19 स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को अनुसूचित जाति के पूर्व जिला अध्यक्ष, कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी स्वर्गीय बुद्धेश्वर मुखी उर्फ ‘शान बाबू मुखी’ की 57वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय बुद्धेश्वर मुखी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं समाजसेवियों ने उनके सामाजिक योगदान और जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवाकर झा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता प्रधान, जिला उपाध्यक्ष खिरोद सरदार, समाजसेवी राजू सरदार, प्रभाकर प्रधान, विमल कुमार, शैलेश सिंह, प्रिंस कुमार, मृत्युंजय सरदार, पिंकू सरदार, प्रकाश सरदार, अभिषेक शर्मा, कंवर सरदार, छुटू कैबर्टो सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय बुद्धेश्वर मुखी के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और समाज के वंचित वर्गों के हित में उनके योगदान को स्मरण किया।