पलामू: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पलामू प्रमंडलीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने पलामू होमगार्ड कार्यालय में छापेमारी कर एक मुंशी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान साकेश कुजूर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने उसे रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।