नीलांबर-पीतांबरपुर जिले के लेस्लीगंज थाना पुलिस ने यौन शोषण के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अविनाश कुमार, पिता संतोष राम, निवासी ढेला रोड, लेस्लीगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 76/26 एवं धारा 69 बीएनएस के तहत की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।