पटना: राजधानी पटना में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस दौरान शराबबंदी कानून के प्रभाव और कार्रवाई का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। यह पहल पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2016 से 31 मार्च 2026 तक राज्य में शराबबंदी कानून के तहत कुल 11,37,731 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 5,60,639 मामले मद्यनिषेध विभाग द्वारा, जबकि 5,77,092 मामले पुलिस विभाग की ओर से दर्ज किए गए।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इस अवधि के दौरान कुल 17,18,058 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये आंकड़े राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाते हैं।