गुमला जिले के कोटाम गांव स्थित नूरी मस्जिद में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अलविदा जुमा के अवसर पर नमाज अदा करने के बाद इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन हुसैनी नवजवान कमेटी, कोटाम की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए।
नूरी मस्जिद के इमाम मोहम्मद जयुल इस्लाम ने अलविदा जुमा की नमाज के बाद पूरे देश और वतन की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए विशेष दुआ की। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।
मस्जिद के सदर मोहम्मद गुलाम रबानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी अलविदा जुमा के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी लोगों ने मिलकर देश और समाज की भलाई के लिए दुआ की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर नूरी मस्जिद के सेक्रेटरी सैफ अंसारी, नायब सदर तमीम अंसारी, हुसैनी नवजवान कमेटी के खजांची तनवीर अंसारी, सिराज अंसारी, मोहम्मद जान अंसारी, रुस्तम अंसारी सहित कोटाम गांव के कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शाहिद अंसारी, अहमद अंसारी, नदीम अंसारी, फिरोज अंसारी समेत अन्य ग्रामीणों ने भी भाग लिया और देश तथा समाज की खुशहाली के लिए दुआ की। इफ्तार पार्टी के दौरान सभी ने मिलकर रोजा खोला और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।