शहर के जाने-माने ग़ज़ल गायक टी. बाबू राव की पुण्य तिथि के अवसर पर विजया गार्डन कराओके क्लब द्वारा एक भावपूर्ण संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने उनके स्मरण में अनेक गीत प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके साथ ही शनिवार, 28 फरवरी को क्लब के चेयरमैन डॉ. जे. एल. पी. राजू के आंशिक विदाई समारोह के उपलक्ष्य में भी विशेष संगीत संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण उपलब्धि के रूप में डॉ. राजू द्वारा गाए गए गीतों और उनके कविता पाठ ने श्रोताओं का मन मोह लिया।
समारोह को सफल बनाने में VGKC के संस्थापक जेम्स डेविस, अध्यक्षा शालिनी मिश्रा, सचिव अमित वर्मा तथा कोषाध्यक्ष रवि मिश्रा की अथक मेहनत ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। मीडिया प्रभारी की भूमिका डॉ. प्रीति किरण ने निभाई।
लगभग तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में 30 गीतों और कविताओं की प्रस्तुति के माध्यम से डॉ. राजू सर के विदाई समारोह को यादगार बनाया गया। अंत में रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।