Vector illustration in HD very easy to make edits.
लेस्लीगंज (पलामू)। लेस्लीगंज थानाक्षेत्र के घुटुआ गांव में मंगलवार सुबह एक 50 वर्षीय ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सिकंदर भुइयां (पिता–धीरू भुइयां) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
परिजनों के अनुसार, सिकंदर भुइयां सुबह किसी काम से घर से निकलकर खेत की ओर गए थे। आशंका जताई जा रही है कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने सुनसान स्थान का फायदा उठाते हुए उन पर हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।