पलामू के हुसैनाबाद में इंस्पेक्टर साहब पत्नी संग रील बनाने के चक्कर में बुरे फंस गए हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी पर अब थाना परिसर में रील बनाने को लेकर विभागीय जांच शुरू कर दी है। पलामू एसपी ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि जांच शुरू कर दी गई है और दोषी पाए जाने पर कारवाई की जाएगी। जांच की कमान हुसैनाबाद एसडीपीओ मोहम्मद याकूब को दी गई है।
आरोपी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी 2012 बेच के सब इंस्पेक्टर रहे हैं जिन्हें प्रमोशन देकर 2024 में इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति दी गई है। रील में वे अपनी पत्नी संग नजर आ रहे हैं।