पाकुड़ जिले के बरहरवा स्थित राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा के आवास पर क्रिसमस पर्व के अवसर पर एक भव्य एवं सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पाकुड़ जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली तथा केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने सांसद विजय हांसदा को बुके भेंट कर क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने क्रिसमस पर्व को प्रेम, शांति, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए आपसी सौहार्द को और मजबूत करने की अपील की। नेताओं ने कहा कि ऐसे पर्व समाज को जोड़ने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, मिथिलेश घोष, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां एवं मुसलुद्दीन अंसारी, जिला सह सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम उपस्थित रहे।
वहीं प्रखंड स्तर से पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलुद्दीन शेख, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा तथा महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उद्द्द की सक्रिय सहभागिता रही।
इसके अलावा महेशपुर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, हिरणपुर प्रखंड उपाध्यक्ष विकास दास, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष जाकिर अंसारी, अमड़ापाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष कालिदास मुर्मू, हिरणपुर प्रखंड कोषाध्यक्ष इमदादुल अंसारी सहित जिले के सभी प्रखंडों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सचिव सरकार टुडू, जावेद आलम, जहीरुद्दीन मियां, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेजाउल हक, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष इस्माईल शेख, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को और प्रभावशाली बनाया।