नीलांबर–पीतांबरपुर (लेस्लीगंज)। चतरा लोकसभा सांसद माननीय श्री कालीचरण सिंह जी द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूरे चतरा लोकसभा क्षेत्र एवं पांकी विधानसभा के साथ-साथ नीलांबर–पीतांबरपुर लेस्लीगंज मंडल में कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस क्रम में सांगबार पंचायत, पूर्णाडीह पंचायत एवं जूरु पंचायत में जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड से राहत प्रदान कर गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता करना रहा।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि के साथ भाजपा मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें जिला प्रतिनिधि श्री चतुर्गुण राम, श्री विनोद कुमार राम, श्री ओमप्रकाश दुबे, श्री रूपेश सिंह उर्फ बंटी सिंह, श्री अंगद मेहता, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पंचम गिरी, महामंत्री एवं प्रतिनिधि राजीव रंजन शुक्ला, श्री नवल सिंह, श्री अभिषेक ठाकुर, श्री अनुज जायसवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष श्री सर्वेश्वर सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
इसके अलावा भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र तिवारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की और सांसद कालीचरण सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान “सांसद कालीचरण सिंह जिंदाबाद” एवं “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारे भी लगाए गए।