
(रिपोर्ट – पंकज गिरी, छिपादोहर)
भारतीय जनता पार्टी छिपादोहर मंडल की ओर से बुधवार को *हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि भीमानंद गिरि और ईश्वरी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
बैठक में दोनों अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका होनी चाहिए।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री मुन्ना गुप्ता, बालेश्वर सिंह, कमलेश यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद, अशोक प्रसाद साहू, संजय प्रसाद, आनंद प्रसाद, राजकुमार ठाकुर, गंगेश्वर ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी पुटुन दयाल सिंह, पवन गुप्ता, जाकिर अंसारी, फारूक अंसारी, सुमित रजक, बादल रजक, मधेश्वरी सिंह, अवधेश सिंह, दुलारी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में तय किया गया कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान को जन आंदोलन में बदलने का प्रयास करेंगे।