
बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया में ब्राह्मणों को लेकर एक अति विवादित बयान दे दिया है। सोशल मीडिया के एक यूजर के कॉमेंट सेक्शन पर रिप्लाई करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा कि ‘ ब्राह्मण पे मैं मूतूंगा कोई प्रॉब्लम ‘। यह बयान अनुराग कश्यप के उस पोस्ट पर आया जिसमें फिल्म फूले की रिलीज को लेकर उन्होंने सेंसर बोर्ड पर नाराज़गी जताई थी।

अनुराग कश्यप के इस कमेंट के बाद लोगों की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। खासकर ब्राह्मण समुदाय से जुड़े लोग ज्यादा नाराज हैं। फिल्ममेकर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें ‘फुले’ को लेकर चल रहे जातिवाद वाले हंगामे के खिलाफ अपनी बात रखी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए देश में आज भी जातिवाद की मौजूदगी को लेकर एक बड़ा और बेबाक सवाल किया है। उन्होंने इस पोस्ट में महाराष्ट्रियन ब्राह्मण समूहों द्वारा नाराजगी और अनंत महादेवन निर्देशित ‘फुले’ की रिलीज में देरी पर अपनी निराशा जताई है।
दरअसल अनुराग कश्यप की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं इसी पोस्ट को रिप्लाई करते हुए अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित बयान दिया है।