
जमशेदपुर स्थित कैरोके क्लब में शनिवार की शाम पुस्तक विमोचन और संगीत संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन विजय गार्डन क्लब हाउस में किया गया जिसमें जमशेदपुर कैरौके क्लब की ओर से डॉ° जे एल पी राजू जी की कविता संग्रह “स्मॄति अवशेष एक अस्त व्यस्त संस्मरण” का विधिवत विमोचन किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रीति किरण के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित हिंदी साहित्य से जुड़े कई बुद्धिजीवियों ने अपने विश्लेषण से सभागार को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में डॉ. राजीव राजन राकेश, डॉ. अनिता शर्मा, डॉ. शैल कुमारी तिवारी, श्री सुधीर सुमन, डॉ. कल्याणी कबीर, डॉ श्रीनिवास दुबे आदि ने भाग लिया।
पुस्तक विमोचन समारोह के बाद जमशेदपुर कैरोके क्लब (JKC ) के तत्वाधान में “कहीं ये वो तो नहीं” शीर्षक नाम से एक संगीत संध्या का आयोजन भी हुआ। JKC के संस्थापक श्री जेम्स डेविस और चेयरमैन डॉ. जे एल पी राजू ने अपने विचारों के साथ सभी मेहमानों को धन्यवाद ज्ञापन पेश किया इस दौरान रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया।