
विश्व के मशहूर तबला वादक, पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया। साल 1951 में जन्मे उस्ताद जाकिर हुसैन 73 वर्ष के थे, अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें पांच बार प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
जाकिर हुसैन मशहूर तबला वादक अल्ला राखा के पुत्र थे। इनके पिता अपने समय के सबसे हुनरमंद तबला वादक थे। जाकिर हुसैन का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उन्हें भारत सरकार की तरफ से संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। जाकिर हुसैन ने देश विदेश के कई बड़े संगीतकारों के साथ काम किया है. उनके चाहने वाले पूरे विश्व में फैले हुए हैं।