बैंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष के आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कारवाई की है। बैंगलुरु पुलिस ने उसकी पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लेने के बाद तीनों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने पत्नी निकिता सिंघानिया को गुड़गांव से गिरफ्तार किया है और बाकी सास निशा सिंघानिया और साला अनुराग सिंघानिया को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर आरोप है कि इनलोगों ने केस वापस लेने के बदले अतुल सुभाष से 3 करोड़ रुपए की मांग की और बच्चे को देखने की इजाजत के लिए 30 लाख रुपए अलग से मांगे थे। अतुल की मौत के बाद उसके भाई विकास कुमार ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।
बैंगलुरु इंजीनियर अतुल सुभाष ने पत्नी के द्वारा दर्ज केस और अदालत में फैले भ्रष्टाचार से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी जिसकी जांच पुलिस कर रही है। अतुल सुभाष की पत्नी ने उसपर अलग अलग कुल 9 केस दर्ज किए थे जिसकी सुनवाई उतर प्रदेश के अदालत में चल रही थी। अतुल एक साल में 120 दिन बैंगलुरु से आकर अदालत के चक्कर लगा रहा था और आखिरकार परेशान होकर उसने अपनी जान दे दी।
इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए बैंगलुरु पुलिस लगातार उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में सक्रिय थी जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।