जमशेदपुर। विश्व की अग्रणी जापानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्रा. लिमिटेड के अधिकृत डीलर ज्वाला सुजुकी (साकची) और ज्वाला सुजुकी (बिष्टुपुर) शोरूम में न्यू सुजुकी ई-एक्सेस प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर का भव्य लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग समारोह में कंपनी के रीजनल मैनेजर (सेल्स—बिहार व झारखंड) मोहम्मद तौसिक असरफ, एरिया सेल्स मैनेजर प्रद्युजीत राउतरे, ज्वाला सुजुकी के निदेशक, सुजुकी के भरोसेमंद ग्राहक, शहर के गणमान्य अतिथि और कर्मचारी मौजूद रहे।
कंपनी ने बताया कि सुजुकी ई-एक्सेस को सुजुकी ई-टेक्नोलॉजी के तहत विकसित किया गया है। यह स्कूटर लंबी बैटरी लाइफ, बेहतरीन हैंडलिंग, स्मूथ एक्सेलरेशन और हाई-क्वालिटी फिट-फिनिश के लिए जाना जाता है। इसमें एल्यूमिनियम बैटरी केस को फ्रेम में इस तरह इंटीग्रेट किया गया है, जिससे स्कूटर को अतिरिक्त मजबूती मिलती है।
फीचर्स की बात करें तो सुजुकी ई-एक्सेस में एलईडी लाइट्स, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, मेंटेनेंस-फ्री ड्राइव बेल्ट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 4.2-इंच TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, USB चार्जिंग पोर्ट सहित कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।
बैटरी और परफॉर्मेंस के मोर्चे पर स्कूटर में 3.07 किलोवाट की लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार, आमतौर पर उपयोग में आने वाली NMC बैटरी की तुलना में LFP बैटरी की लाइफ चार गुना तक अधिक होती है। इसमें 4.1 किलोवाट का पावरफुल मोटर है, जो 15 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। खास बात यह है कि बैटरी 10% तक पहुंचने पर भी स्कूटर स्मूथ एक्सेलरेशन और समान रिस्पॉन्स बनाए रखता है। साथ ही इसमें इको, राइड-A और राइड-B—तीन राइडिंग मोड, रिवर्स मोड और रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है।
ग्राहकों के लिए कंपनी ने आकर्षक ऑफर्स भी पेश किए हैं—7 साल या 80,000 किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी बिल्कुल मुफ्त, 3 साल के भीतर 60% तक का बायबैक एश्योरेंस, मौजूदा सुजुकी ग्राहकों के लिए 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और अन्य ब्रांड के टू-व्हीलर उपयोगकर्ताओं के लिए 7,000 रुपये तक का वेलकम बोनस।
सुजुकी ई-एक्सेस की एक्स-शोरूम कीमत 1,90,099 रुपये रखी गई है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर चार आकर्षक डुअल-टोन रंगों—मेटालिक मैट ब्लैक/रेड, पर्ल ग्रेस व्हाइट/मेटालिक मैट फाइब्रॉन ग्रे, मैट स्टेलर ब्लू/मेटालिक फाइब्रॉन ग्रे और पर्ल जेड ग्रीन/मेटालिक मैट ग्रे—में उपलब्ध होगा।