
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष (झारखंड) एवं जिला प्रभारी (लातेहार-पलामू) सुमन कुमार सिंह ने भारत सरकार के पर्यटन व पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री तथा त्रिशूर (केरल) से लोकसभा सांसद माननीय सुरेश गोपी जी से उनके आवासीय परिसर में भेंट की।
इस दौरान सुमन कुमार सिंह ने झारखंड में बढ़ते उग्रवाद, अपराध और अफीम की बेतहाशा खेती की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने के लिए राज्य मंत्री से हस्तक्षेप की अपील की। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों से झारखंड को तत्काल बचाना आवश्यक है।

इसके साथ ही, उन्होंने झारखंड की आस्था स्थलों माता भद्रकाली और माता कालेश्वरी के सर्वांगीण विकास की दिशा में भी राज्य मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। मंत्री सुरेश गोपी ने इन सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
सुमन कुमार सिंह ने राज्य मंत्री को झारखंड आने का आमंत्रण भी दिया और कहा कि उनके आने से यहां के पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी।
अंत में, श्री सिंह ने मंत्री सुरेश गोपी को उनके आत्मीय स्नेह और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।