
पलामू, 26 सितम्बर: राजकीय अभियान्त्रिकी महाविद्यालय (जीईसी) पलामू के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC 8.0) द्वारा स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 हेतु इंटरनल हैकाथॉन का सफल आयोजन 26 सितम्बर 2025 को कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह, IIC 8.0 के अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर, प्रो. भावेश कुमार, डॉ. दीपेश कुमार, डॉ. योगेश कुमार प्रजापति और डॉ. राजेश नारायण देव उपस्थित थे।
अपने उद्घाटन संबोधन में प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने हैकाथॉनों को नवाचार, समस्या-समाधान क्षमता और टीमवर्क विकसित करने का उत्कृष्ट माध्यम बताया। उन्होंने छात्रों को सही समस्या विवरण चुनने, प्रभावी प्रस्तुति तैयार करने और विचारों को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।
विचार मूल्यांकन सत्र में कुल 17 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में 6 सदस्य थे, जिनमें एक महिला सदस्य का शामिल होना अनिवार्य था। निर्णायक मंडल ने टीमों के विचारों का मूल्यांकन 10 मापदंडों (कुल 100 अंक) पर किया। प्रमुख प्रतिभागी टीमों