
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के तटीय इलाकों के साथ-साथ शहर के अंदर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट करते हुए लिखा है कि मुंबई को हाई अलर्ट किया गया है मुंबई के अलावा इसके आसपास मौजूद तटीय इलाकों को भी अलर्ट किया गया है।
मुंबई पुलिस को समुद्री निगरानी बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र गृह विभाग से निर्देश जारी किए गए हैं। मंगलवार को पहलगाम के बैसरन मैदान में आतंकवादी हमला घाटी की सबसे भीषण घटनाओं में से एक रही, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद एक दृढ़ संदेश देते हुए कहा कि भारत “आतंकवादियों का पृथ्वी के अंत तक पीछा करेगा और उसका खात्मा करेगा” भारत के लोगों को न्याय मिलने तक यह संकल्प नहीं रुकेगा।