जमशेदपुर: साकची स्थित देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान नारायणा आईआईटी/नीट एकेडमी, जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने जेईई (मेन) जनवरी 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस सत्र में नारायणा जमशेदपुर के छात्र मुकुल महतो ने 99.9654539 परसेंटाइल प्राप्त कर कोल्हान टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
नारायणा के ऑल इंडिया एकेडमिक हेड श्री श्याम भूषण ने जानकारी दी कि जेईई (मेन) जनवरी 2026 के परिणामों में देशभर के पाँच राज्यों में नारायणा के छात्र स्टेट टॉपर रहे। इनमें तेलंगाना से विवान शरद महेश्वरी और आंध्र प्रदेश से एन. महिथ ने 100 परसेंटाइल हासिल किए। महाराष्ट्र से माधव विरादिया ने भी 100 परसेंटाइल प्राप्त किया, जबकि कर्नाटक से ए. विष्णु साईंतेजा (99.99 परसेंटाइल) और गोवा से तनय अजित प्रभु (99.82 परसेंटाइल) ने शानदार सफलता दर्ज की।
जमशेदपुर सेंटर के सेंटर हेड श्री संजय रंजन ने बताया कि यहां से 90 परसेंटाइल से अधिक स्कोर करने वाले छात्रों की संख्या 108 हो चुकी है और गणना जारी है, जिससे यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।
97 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रमुख छात्रों में मुकुल महतो के अलावा अयान सिंह, सोहम डोलाइ, आर्यन भारद्वाज, अनिकेत दास, निलादरी कर्मकार, प्रणय कांत, अरुणभ कर राय, असित प्रसाद, आदित्य कुमार सिंह, सेजल, सूर्यांश गौतम, यश कुमार अग्रवाल, अदविक साहा, खैरुल आलमिन इस्लाम, सौरभ राज सिंह, प्रांशुल पांडेय, अनिर्वन पात्रा, तन्मय कुमार शर्मा और आदित्य कुमार नाग शामिल हैं।
श्री संजय रंजन और विकास कुमार झा ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि ये छात्र आगामी जेईई (मेन एवं एडवांस्ड) 2026 में भी शहर के टॉपर रहेंगे।
संस्थान के शाखा प्रबंधक श्री विकास रंजन और उप-शाखा प्रबंधक श्री अभय प्रताप व सुदीप माइती ने बताया कि नारायणा जमशेदपुर में साप्ताहिक टेस्ट ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित होते हैं, जिससे छात्रों को देशभर में अपनी रैंकिंग का आकलन करने का अवसर मिलता है और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल बनता है।
गौरतलब है कि नारायणा संगठन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, समृद्ध लाइब्रेरी और सुव्यवस्थित ऑल इंडिया अकादमिक कैलेंडर के लिए जाना जाता है। 23 राज्यों में फैले 750 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों और 50,000 से ज्यादा अनुभवी शिक्षकों के साथ यह समूह हर वर्ष 6 लाख से अधिक विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल और सिविल सेवाओं जैसे करियर क्षेत्रों के लिए सशक्त आधार प्रदान करता है।