
लेस्लीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुंदरी से एक युवक को प्रतिबंधित मांस के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लेस्लीगंज निवासी शमसाद अंसारी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, शमसाद मोपेड पर प्रतिबंधित मांस लेकर आ रहा था। रास्ते में कुंदरी के पास अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह वाहन समेत सड़क पर गिर पड़ा। गिरने के दौरान उसके थैले में रखा प्रतिबंधित मांस भी सड़क पर बिखर गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने जब उसे और उसकी गाड़ी को उठाया, तो थैले में भरे प्रतिबंधित मांस को देखकर पूछताछ की। इस पर शमसाद ने स्वीकार किया कि वह प्रतिबंधित मांस है और इसे तरहसी थाना क्षेत्र से लेकर आ रहा था।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत लेस्लीगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि आरोपी शमसाद अंसारी को प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
लेस्लीगंज सेे जैलेश की रिपोर्ट