जमशेदपुर, नगर निकाय चुनाव में विजय प्राप्त करने वाले जनप्रतिनिधियों का मंगलवार की शाम साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के बैनर तले समाज की विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। समारोह में मानगो नगर निगम की प्रथम मेयर सुधा गुप्ता, सरायकेला नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज चौधरी, चाकुलिया की पार्षद इंदु शर्मा तथा जुगसलाई नगर परिषद के पार्षदगण सत्यनारायण अग्रवाल, अनिल मोदी, सुरेश शर्मा और शिल्पी तापड़िया का हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं समाज के गणमान्य सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात स्थानीय भजन गायक महाबीर अग्रवाल ने स्वागत गान प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने विजयी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ सदस्यों निर्मल काबरा, अशोक गुप्ता, नरेश मोदी, ओम प्रकाश रिंगसिया, रामकृष्ण चौधरी, उमेश शाह, अशोक मोदी, विनोद मित्तल, नीरू मित्तल, चिंटु भालोटिया, अभिषेक भालोटिया, विनोद देबुका, विश्वनाथ महेश्वरी, महेंद्र मोदी एवं अरुण बांकरेवाल ने सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों को शॉल, राजस्थानी पगड़ी, बुके एवं प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त समाज की विभिन्न संस्थाओं, जिनमें महिला संस्थाएं भी शामिल थीं, ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बन्ना गुप्ता ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में समाज के प्रतिनिधियों की जीत समाज की एकजुटता और सेवा भावना का परिचायक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी निर्वाचित प्रतिनिधि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश शाह और अशोक मोदी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह को सफल बनाने में नरेश अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल (मामाजी), प्रमोद खन्ना, मोहित शाह, गौरव जवानपुरिया एवं राहुल चौधरी सहित कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिनमें मुरलीधर केडिया, रमेश अग्रवाल, श्याम सुंदर खेमानी, संतोष खेतान, दीपक पारीक, मोहनलाल गुप्ता, भारत भूषण अग्रवाल, राजेश पसारी, सुशील अग्रवाल, पंकज छावछरिया, विजय खेमका, जया डोकानिया, लता अग्रवाल, रानी अग्रवाल, मानव केडिया, सुरेश अग्रवाल, महेश सोंथालिया, आनंद अग्रवाल, सुनील जैन, कमल किशोर अग्रवाल समेत कई अन्य शामिल थे।