जमशेदपुर : साकची स्थित देश की अग्रणी इजिनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान “नारायणा आईआई.टी/नीट एकेडमी, जमशेदपुर” के छात्र-छात्राओं ने जे.ई.ई. (मेन) जनवरी 2026 में अपार सफलता अर्जित की।
विद्या प्रतिभा सम्मान में मुख्य अतिथि के रुप में श्री गौतम सुत्रधार, एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक उपस्थित रहे तथा 11-सीसी के एकाडेमिक हेड मो. सैख अहमद भी उपस्थित थे।
जमशेदपुर सेन्टर के सेन्टर हेड श्री संजय रंजन ने बताया कि नारायणा जमशेदपुर सेन्टर से 95 परसेन्टाइल से अधिक स्कोर करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्या प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।
सम्मानित किए गए छात्राओं के नाम
कोल्हान टॉपर मुकुल महतो, अयान सिंह, सोहम डोलू, आर्यन भाखाज, अनिकेत दास, निलादरी कर्मकार, प्रणय कांत, अरुणभ कर राय, असित प्रसाद, आदित्य कुमार सिंह, सेजल जयसवाल, सूर्याश गौतम, यश कुमार अग्रवाल, अदविक साहा, खैर आलमीन इस्लाम, सूर्यन राज सिंह, अजितेश कुमार, प्रांशुल पांडे, अनिर्वाण पात्रा, तन्मय कुमार शर्मा, आदित्य कुमार सिंह, ओम आर्यन वत्स, आशीष कुमार, देवेश संजय गुलाबे, मोहम्मद सोएब, जान्हवी डाए, दीक्षा कुमारी को विद्या प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।
श्री संजय रंजन एवं विकास झा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए आगे बताया कि ये छात्र-छात्राएँ आगामी जे.ई.ई. (मेन एवं एडवान्स)- 2026 की परीक्षा में भी शहर के टॉपर होंगे।
इस समारोह में सम्मानित छात्र-छात्राओं के अभिभवक भी उपस्थित थे।
नारायणा आई आई टी / नीट एकेडमी न केवल अपने बेहतर शिक्षक, कोर्स मेटेरियल्स के लिए विख्यात है, बल्कि बेहतर अनुशासित शैक्षणिक वातावरण एवं एक पूर्ण लाईब्रेरी के अलावा सबसे महत्वपूर्ण कि नारायणा द्वारा पूरे भारत स्तर पर एक एकेडेमिक कैलेण्डर के तहत योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करायी जाती है।
शाखा प्रबंधक श्री विकास रंजन एवं उप शाखा प्रबंधक श्री अभय प्रताप एवं सुदिप माइती ने कहा कि नारायणा जमशेदपुर सेन्टर में प्रत्येक साप्ताहिक टेस्ट भी पूरे भारत स्तर पर आयोजित की जा रही है। जिससे छात्र-छात्राओं को प्रत्येक सप्ताह अपने आत्म अवलोकन के लिए ऑल इंडिया स्तर पर उनकी रैंकिंग का पता चलता है अर्थात जमशेदपुर सेन्टर में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को केवल अपने कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों से कम्प्टीशन नहीं बल्कि उनका कम्प्टीशन पूरे भारत स्तर पर नारायणा में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं से हो रही है।
ज्ञात हो कि नारायणा संगठन उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करता है जो छात्रों के लिए एक मजबूत आधार तैयार करता है। उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए उनकी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करता है। नारायण शैक्षणिक संस्थान एशिया के सबसे बड़े और सबसे सम्मानित शिक्षा समूहों में से एक है। समूह के पास 23 भारतीय राज्यों में 750 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटर्स और प्रोफेशनल संस्थानों का विशाल नेटवर्क है। इसमें गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के अलावा 50,000 से अधिक उच्च अनुभवी शिक्षकों, अनुसंधान एवं विकास प्रमुखों और विषय वस्तु विशेषज्ञों की एक टीम है। जो किंडरगार्टन से लेकर स्नातकोत्तर अध्ययन तक हर साल 6,10,000 से अधिक छात्रों को उनकी शिक्षा में मदद करते हैं। समूह छात्रों को इंजीनियरिंग, चिकित्सा और सिविल सेवाओं में बेहतर भविष्य के लिए व्यापक शैक्षणिक कार्यक्रम और संसाधन भी प्रदान करता है, जो करियर-उन्मुख छात्रों के विविध व्यावसायिक लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता देते हैं।