लेस्लीगंज के झरहा में समन सपोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि गौतम सिंह उर्फ़ डब्लू सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर राजू तिर्की, जामुनडीह के पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। उद्घाटन समारोह के बाद टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खान 11 और धोनी 11 के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
आयोजकों ने बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना है। बड़ी संख्या में जुटे दर्शकों और उत्साहपूर्ण माहौल ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।