
पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। पूरी रात जेल में बिताने के बाद अल्लू अर्जुन सुबह अपने घर वापस आ चुके हैं। घर वापस आते ही उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को गले लगाया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन को जमानत तो शुक्रवार को ही मिल गई थी मगर संबंधित कागजात जेल प्रशासन तक समय पर नहीं पहुंचने के कारण उन्हें पूरी रात जेल में बितानी पड़ी। अल्लू अर्जुन सुबह लगभग 7 बजे जेल से बाहर निकले। तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी है।
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन को हैदराबाद में फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान हुए भगदड़ में आरोपी बनाया गया है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी।