जमशेदपुर: औद्योगिक क्षेत्र को नई दिशा और गति देने के उद्देश्य से आयोजित 05 से 08 फरवरी 2026 तक चलने वाली इंडोमैक – बीटूबी इंडस्ट्रियल मशीनरी एंड इंजीनियरिंग एक्सपो को उद्यमियों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है ज्ञात रहे कि यह एक्सपो इंडोमेक बिजनेस सोल्यूशन्स द्वारा ऑटो क्लस्टर एवं एसिया के सहयोग से पाँचवी बार इसका आयोजन किया जा रहा है । इससे ना केवल जमशेदपुर अद्योगिक क्षेत्र बल्कि झारखंड, बंगाल एवं ओड़िशा से भी उद्यमी भी यहाँ आ रहे हैं. इंडोमैक टीम ने कहा कि इस मेगा एक्सपो में देशभर से 200 से अधिक प्रतिष्ठित प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। जिनमेपाठक मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड, पाठक मशीन (कोलकाता), कोइके इंडिया,रडाडिया सीएनसी, प्लेटिनो, अर्थिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, प्रकाश स्टील एवं मूवटॉन्स जैसी अग्रणी कंपनियाँ शामिल हैं.
इसके अतिरिक्त माहेर मेट्रोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (चेन्नई), माइक्रोटेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, सिग्मा इंस्ट्रूमेंट्स (मुंबई), टैली सॉल्यूशंस (कोलकाता), काइज़न लेज़र्स एंड ऑटोमेशन
इंद्रा मार्शल पावर प्राइवेट लिमिटेड (इंदौर), हाइड्रो न्यूमैटिक एक्सेसरीज़ सहित कई नामी ब्रांड्स भी भाग ले रहे हैं।
इंडोमैक 2026 में औद्योगिक उत्पादों में प्रमुख रूप से सीएनसी, बीएमसी एवं एचएमसी मशीनें, लेज़र कटिंग एवं प्रोसेसिंग मशीनें, प्लाज़्मा एवं फ्लेम कटिंग सिस्टम, शीट मेटल कटिंग व फैब्रिकेशन मशीनरी, प्रेस ब्रेक्स, पावर प्रेस, हाइड्रोलिक एवं मैकेनिकल प्रेस,डाई कास्टिंग मशीनें, फोर्जिंग मशीनें, स्पेशल पर्पज़ मशीनें (एसपीएम), इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन एवं रोबोटिक्स, इंडस्ट्रियल कंट्रोल्स एवं पीएलसी सिस्टम,मशीन टूल्स एवं एक्सेसरीज़, कटिंग टूल्स, ड्रिलिंग एवं लेथ मशीनें, सरफेस ग्राइंडर मशीनें,मेट्रोलॉजी इंस्ट्रूमेंट्स, प्रिसिजन मेज़रमेंट इक्विपमेंट्स, इंडस्ट्रियल इंस्ट्रूमेंटेशन, प्न्यूमैटिक एवं हाइड्रोलिक सिस्टम्स, बेयरिंग्स, गियर्स, मोटर्स एवं ड्राइव्स, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिकल्स, केबल्स, पैनल्स, सेफ्टी प्रोडक्ट्स,
अर्थिंग सॉल्यूशंस, मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट्स, इंडस्ट्रियल रॉ मटीरियल, फैब्रिकेटेड कंपोनेंट्स जैसी कई आधुनिक औद्योगिक श्रेणियाँ शामिल हैं।
इस एक्सपो में 900+ ब्रांड्स, 700+ लाइव मशीनरी और 18,000+ से अधिक पैन इंडिया विज़िटर्स के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह पूर्वी भारत का सबसे प्रमुख औद्योगिक मंच बन गया है
आयोजकों ने सभी उद्योगपतियों, एमएसएमई यूनिट्स, इंजीनियरों, फैब्रिकेटर्स एवं उद्योग विशेषज्ञों से इस भव्य औद्योगिक प्रदर्शनी में शामिल होकर नवीनतम तकनीक और व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निःशुल्क प्रवेश के साथ आयोजित होगी।