प्रखंड कार्यालय सभागार में 25वां झारखंड स्थापना दिवस भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के साथ जनजातीय गौरव दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशनी केरकेट्टा, मनरेगा बीपीओ चंद्रशेखर कुमार, सांसद प्रतिनिधि चतुर्गुण राम, दारूडीह मुखिया बिगन महतो, तथा ग्राम सेविका उमा देवी द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।
कार्यक्रम के दौरान झारखंड को अलग राज्य बनाने की मांग उठाने वाले 33 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशनी केरकेट्टा ने कहा कि आज ही के दिन झारखंड को बिहार से अलग हुए 25 वर्ष पूरे हुए हैं, साथ ही धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को हम जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के समग्र विकास में सभी की सहभागिता आवश्यक है।
मौके पर नाजीर उत्कर्ष कुमार, रोजगार सेवक अख्तर हुसैन, उपमुखिया अनिल मेहता, पंचायत सचिव अनामिका कुमारी, ममता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, जनसेवक ज्योति रानी, कांति मिंज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।