
झारखंड में मंत्रियों के शपथ लेने के बाद मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने से पहले ही कांग्रेस की चिट्ठी सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी है। जिसमें कांग्रेस कोटे से मंत्रियों को कई अहम विभाग दिए गए हैं।

राधा कृष्ण किशोर
कांग्रेस से मंत्री राधा कृष्ण किशोर को वित विभाग, योजना और विकास विभाग, व्यावसायिक कर, खाद्य आपूर्ति , जन वितरण और उपभोक्ता मामले जैसे विभाग दिए गए हैं

दीपिका पाण्डेय सिंह
महगामा से विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा , परिवार कल्याण जैसे विभाग दिए गए हैं
इरफान अंसारी
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी को ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज विभाग दिए गए हैं।
शिल्पी नेहा तिर्की
मांडर से विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को कृषि, पशुपालन, सहकारिता और आपदा प्रबंधन विभाग दिए गए हैं।
हालांकि सूचना यह भी है कि चिठ्ठी लीक होने के बाद विभागों में मामूली फेरबदल हो सकते हैं।