
तीन साल की गोल्डन टाइगर एवा (Golden Tiger Ava) की प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उसकी क्यूटनेस देख कर सबका दिल गदगद हो जा रहा है। उसकी वायरल तस्वीर को लेकर लोग उसे दुनिया की सबसे क्यूट टाइगर कह रहे हैं।
कौन है एवा?
तीन साल की मादा टाइगर एवा को थाईलैंड के च्यांग मय नाइट सफारी जू में रखा गया है। सोशल मीडिया में उसकी क्यूट तस्वीर वायरल होने के बाद वह चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है। एवा का रंग गोल्डन है जिससे उसकी क्यूटनेस और अधिक बढ़ जाती है। इंटरनेट पर उपलब्ध एवा की तस्वीर को मात्र दो दिनों में 34 हजार से अधिक लाईक मिले हैं।

मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार उसकी एक और बहन लूना भी है। बताया जा रहा है कि एवा और लूना के माता पिता का रंग भी गोल्डन है। टाइगर का गोल्डन रंग भारत में पायी जाने वाली बंगाल टाइगर की एक दुर्लभ प्रजाति है। ऐसे गोल्डन बाघों की संख्या विश्व में 30 से भी कम है। ऐसे में इनकी जनसंख्या सफेद बाघों से भी कम है। एवा की देखभाल में लगे जू के कर्मचारियों ने बताया कि इसका स्वभाव मिलनसार और बहुत सामाजिक है बिल्कुल वैसा ही जैसी यह वायरल तस्वीरों में दिखाई पड़ती है।
बाघ के अलग अलग रंगों की कई प्रजातियां हैं.
अक्सर बाघों को देखकर लगता है कि बाघों का रंग केवल नारंगी होता होगा मगर वास्तव में बाघों के ऊपर बने धारियों के कई अलग अलग रंग पाए जाते हैं। रंग के आधार पर बाघों की प्रजातियों में शामिल हैं : काली या भूरी धारियों वाला नारंगी बाघ, काली धारियों वाला सफ़ेद बाघ, दालचीनी धारियों वाला सुनहरा बाघ, काले बाघ
खबरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक से सब्सक्राइब कीजिए हमारा व्हाट्स ऐप चैनल
https://whatsapp.com/channel/0029Vad9BMbKrWQvzN6C1h26